राज्य

पारदर्शी धान खरीदी सुनिश्चित करने प्रशासन प्रतिबद्ध किराना दुकान में अवैध रूप से भंडारित 86 बोरी धान जब्त

इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली

शासन के निर्देशानुसार जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अवैध धान के क्रय-विक्रय और भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रषासन द्वारा कार्यवाही की जा रही है। जिले मंे पारदर्शी तरीके से धान खरीदी सुनिश्चित करने प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार सहकारिता विभाग एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिले भर में थोक और चिल्हर व्यापारियों के प्रतिष्ठानों का गहन निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में चकरभाठा में दो किराना दुकानों से 60 बोरी और 26 बोरी सहित कुल 86 बोरी अवैध रूप से भंडारित धान जब्त किया गया। 
    गौरतलब है कि धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया की निगरानी हेतु इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है, इससे खरीदी, भंडारण और परिवहन की रियल टाइम मानिटरिंग सुनिश्चित होगी। इसके साथ ही धान खरीदी संबंधित समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। किसान 7755299003 में कॉल कर अपनी समस्या दर्ज कर सकते हैं। इस दौरान सहकारिता आयुक्त हितेश श्रीवास, खाद्य अधिकारी हुलेश कुमार डड़सेना सहित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image