राज्य

सूरजपुर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन पर दिया गया जोर

बिहान छत्तीसगढ़ प्रतापपुर संवाददाता सुरज निर्मलकर की रिपोर्ट

सूरजपुर/25 नवंबर 2025/   स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़, रायपुर से आए उप संचालक एवं जिला सूरजपुर के नोडल अधिकारी डॉ. एन. आर. बेक द्वारा जिले में संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सूरजपुर के सभा कक्ष में की गई।

बैठक में नोडल अधिकारी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को विकासखंड स्तर पर और अधिक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने तथा उपलब्धि बढ़ाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि विशेष कार्य योजना बनाकर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार लाया जा सकता है, ताकि जिला सूरजपुर स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सके और छत्तीसगढ़ राज्य में एक विशिष्ट पहचान स्थापित कर सके।

समीक्षा बैठक में सभी विकासखंडों के खंड चिकित्सा अधिकारी, खंड कार्यक्रम प्रबंधक, खंड डेटा प्रबंधक, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी सहित जिला स्तर के सभी कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी एवं सलाहकार उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image