राज्य

थाना प्रभारी हेमंत पटेल हुए सम्मानित — वटगन हत्याकांड व “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” में उत्कृष्ट प्रदर्शन

 बिहान छत्तीसगढ़ गोविंद राम  ब्यूरो चीफ  बलौदा बाजार 

पलारी:-जिले में अपराध नियंत्रण, विवेचना एवं अपराधियों की शीघ्र धरपकड़ में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में आज दिनांक 19.11.2025 को उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। माह अक्टूबर 2025 हेतु कुल 07 अधिकारी/कर्मचारी “COP OF MONTH” के रूप में चयनित किए गए।

वटगन के फल विक्रेता हत्याकांड का खुलासा

दिनांक 25.10.2025 की रात्रि ग्राम वटगन के फल विक्रेता अमित गिरी की अज्ञात आरोपियों द्वारा हत्या किए जाने की रिपोर्ट पर थाना पलारी में अपराध क्रमांक 435/2025, धारा 103(1), 61(2), 238क, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
पलारी पुलिस टीम ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी साक्ष्य जुटाए, छानबीन की और अथक प्रयासों से अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण का सफल खुलासा किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हेमंत पटेल एवं टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” में बड़ी सफलता

थाना पलारी में निरीक्षक हेमंत पटेल के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत लगातार चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान युवाओं द्वारा हाथों में पहने जा रहे धारदार कड़े/चूड़े बड़ी संख्या में जप्त किए गए, जिससे क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगा।

 चरौटी हत्याकांड में साइबर सेल की सराहनीय भूमिका

इसी के साथ, साइबर सेल टीम ने ग्राम चरौटी में हुए तेजस्विनी पटेल हत्याकांड की गुत्थी सुलझाकर मामले के एक महत्वपूर्ण आरोपी को गिरफ्तार किया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई यह सफलता पुलिस विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

 07 अधिकारी/कर्मचारी हुए “COP OF MONTH” चयनित

उपरोक्त दोनों प्रकरणों में बेहतरीन समन्वय, विवेचना तथा तत्पर कार्रवाई को देखते हुए जिले के 07 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को अक्टूबर-2025 का COP OF MONTH घोषित किया गया और उन्हें सम्मानित किया गया।

 पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामनाएँ

सम्मान समारोह में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने सभी चयनित अधिकारियों/कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि—
“समर्पण, सतर्कता और तकनीकी दक्षता के बल पर जिले की पुलिस ने बेहतरीन कार्य किया है। ऐसे कार्य पुलिस की छवि को मजबूत करते हैं।”

पलारी पुलिस की इन उपलब्धियों से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिली है तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ा है।

Leave Your Comment

Click to reload image