राज्य

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो छत्तीसगढ़ टीम के जिला जांजगीर चांपा

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो छत्तीसगढ़ टीम के जिला जांजगीर चांपा में  दिनांक 14 नवंबर को बाल दिवस के उपलक्ष पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कुलिपोटा जांजगीर में आनंद मेला का आयोजन प्रदेश संरक्षक श्री दिलीप साहू के मार्गदर्शन पर हुआ इस अवसर पर जिला जांजगीर चांपा से  जिला अध्यक्ष श्री रमेश कुमार सोनी एवं सक्रिय सदस्य नारायण स्वर्णकार के साथ टीम के अन्य सदस्यों ने शामिल होकर बच्चों के उत्साह वर्धन किए  एवं बच्चों के द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर उनसे उनकी प्रतिक्रियाओं एवं  अनुभव को साझा किया एवं आनंद मेला के कार्यक्रमो से बच्चों  का मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है साथ ही लोगों से बातचीत करने की क्षमता एवं झिझक  दूर होता है साथ ही कितना मेहनत करने से एक व्यापारी  पिता अपने बच्चों का भरन पोषण करता है बच्चे स्वयं इसका अनुभव करते है जिन बच्चों के द्वारा स्टाल लगाया गया था उनकी बेहतर प्रस्तुति के लिए प्रथम ,द्वितीय ,
तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार की घोषणा की गई । साथ ही बच्चों को हमारे टीम के द्वारा मानव के अधिकारो से सम्बन्धित बाते  एवं मानव संबंधी अपराधों की जानकारी दी गई।इस प्रकार के रोचक गतिविधियों से बच्चों के मन में एक नए जोश के साथ भविष्य में आगे बढ़ने की भावना का विकास होता है 
हमारी टीम की ओर से श्री दिलीप साहू जी  प्रधानाचार्य को मै धन्यवाद देता हु कि हमे आनद मेला के अवसर पर जागरूकता अभियान से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन के लिए अनुमति प्रदान की गई ।

Leave Your Comment

Click to reload image