मुंगेली पुलिस का ‘ऑपरेशन बाज’ : सटोरिया संजय उर्फ संजू साहू गिरफ्तार, ₹75,700 की जप्ती
इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली।
जिले में सट्टा गतिविधियों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने मुंगेली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत चिल्फी थाना पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर चल रही कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सटोरिया संजय उर्फ संजू साहू, निवासी पथर्रा, को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ग्रामीणों को रूपये–पैसे का लालच देकर मोबाइल और कागज में सट्टा पट्टी लिख रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने पर ग्राम रैतरा में दबिश दी गई, जहाँ आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
गवाहों के समक्ष हुई जप्ती आरोपी से निम्न सामग्री जप्त की गई—
नगद राशि : ₹60,700
सट्टा पट्टी से संबंधित कागज सट्टा संचालन में उपयोग किए जा रहे 02 मोबाइल (Oppo व Realme) – कीमत लगभग ₹15,000
01 डॉट पेन
कुल जप्ती राशि : ₹75,700
थाना चिल्फी में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 174/25, धारा 6, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे दिनांक 13.11.2025 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
‘ऑपरेशन बाज’ की अब तक की उपलब्धियां
मुंगेली जिले में जनवरी 2025 से अक्टूबर 2025 तक—
38 प्रकरण दर्ज
38 सटोरिये गिरफ्तार
कुल ₹1,51,210 नगद, मोबाइल और सट्टा सामग्री जप्त
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में सट्टा जैसी अवैध गतिविधियाँ किसी भी परिस्थिति में नहीं चलनी चाहिए तथा सटोरियों और खाइवालों पर निरंतर कठोर कार्रवाई जारी रहे।
कार्रवाई में टीम का विशेष योगदान इस कार्रवाई में— निरीक्षक रघुवीर चन्द्रा (थाना प्रभारी चिल्फी), साइबर सेल प्रभारी सुशील बंछोर, सउनि लव सिंह ध्रुव, प्र.आर. नरेश यादव,
सिद्धेश्वर बंजारे, आरक्षक भेषज पाण्डेकर, गिरीराज, राकेश बंजारे, रवि मिंज और विजय साहू का विशेष योगदान रहा।