राज्य

बलरामपुर बस स्टैंड में हंगामा आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक का विवादित वीडियो वायरल

 विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़ 

बलरामपुर 

बलरामपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है,बताया जा रहा है, कि बलरामपुर बस स्टैंड परिसर में हाल ही में खोली गई शराब दुकान के करीब जमकर हंगामा हुआ,इस दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,वीडियो में आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक नीरज साहू एक व्यक्ति के साथ हाथापाई करते हुए नजर आ रहे हैं, यह व्यक्ति बस स्टैंड में चना ठेला लगाता था जिसको हटाने को लेकर यह विवाद हुआ है,घटना के बाद से स्थानीय लोगों में नाराज़गी देखी जा रही है,


लोगों का कहना है कि एक विभागीय अधिकारी को अपनी पद की गरिमा रखनी थी, इस तरह एक गरीब व्यक्ति के साथ  मारपीट करना गलत है इस तरह हाथापाई नहीं करनी चाहिए थी,आबकारी उपनिरीक्षक नीरज साहू ने कहा कि मैने मार पीट नहीं की है, मैं उस व्यक्ति को गाड़ी में बैठा रहा था, वह शराब दुकान के करीब अपना ठेला लगाया था जिसको हटाने के लिए बोल गया था और उसने नहीं हटाया जिसके बाद विवाद जैसी स्थिति बनी।

पीढ़ित व्यक्ति ने कहा कि आबकारी उपनिरीक्षक ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया और मुझे दो बार जमीन पर पटक कर मारा, और गला दबाया हालांकि पीढ़ित व्यक्ति ने अपने चोट के निशान भी कैमरे पर दिखाए जो काफी गंभीर नजर आ रहे थे, सम्बंधित व्यक्ति के गर्दन में नाखुन के खरोंच नजर आ रहा था ,स्थानीय लोग सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही का मांग कर रहे हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image