जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 31.10.25 "राष्ट्रीय एकता दिवस" के अवसर पर ( Run For Unity) कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ एवं “राष्ट्रीय एकता शपथ” भी दिलाई गई
जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 31.10.25 "राष्ट्रीय एकता दिवस" के अवसर पर ( Run For Unity) कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ एवं “राष्ट्रीय एकता शपथ” भी दिलाई गई
आज जिले के सभी 12 थाना एवं 04 पुलिस चौकी क्षेत्रांतर्गत थाना/चौकी प्रभारियों के द्वारा एक साथ समाज के सभी वर्गों के नागरिकों, गणमान्य नागरिकगण, जनप्रतिनिधि, शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राएं के साथ राष्ट्रीय एकता दौड़ कार्यक्रम कराया कार्यक्रम के अंत में “राष्ट्रीय एकता शपथ” दिलाई गई, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने देश की एकता, अखंडता और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया कलेक्टर जांजगीर चांपा श्री जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में जांजगीर - चांपा जिले के सभी थाना चौकी मुख्यालयों में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वीं जयंती के अवसर पर “रन फॉर यूनिटी राष्ट्रीय एकता दौड़”कार्यक्रम का आयोजन किया गया।*
दिनांक 31 अक्टूबर को भारत वर्ष में लौहपुरुष के नाम विख्यात सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वीं जयंती को "राष्ट्रीय एकता दिवस" के रूप में मनाई गई है। उन्होने भारत के विभिन्न रियासतों को एक कर भारत देश के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाई है। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, एकता व देश के प्रति प्रतिवद्धता आज भी लोगों को प्रेरित करती है। सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के द्वारा देश की एकता और अखंडता में किए गए योगदान को स्मरण करते हुए राष्ट्रीय एकता दौड़ कार्यक्रम का आयोजन जांजगीर नेता जी चौक से प्रारंभ किया गया जो कचहरी चौक से होते हुए मुख्य मार्ग से हाई स्कूल मैदान के सामने गार्डन सरदार वल्लभभाई पटेल जी के प्रतिमा स्थल में दौड़ समापन किया गया।
राष्ट्रीय एकता का मुख्य उद्देश्य
देश की विविधता को एक सूत्र में पिरोकर अखंडता और सद्भाव को बढ़ावा देना है, जिससे सभी नागरिकों के लिए एक बेहतर और स्थिर वातावरण तैयार हो सके। इसका लक्ष्य जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के आधार पर होने वाले भेदभाव को समाप्त करके देश के सभी लोगों के लिए सामाजिक शांति, समावेशी विकास और साझा पहचान की भावना पैदा करना है।
“रन फॉर यूनिटी – एकता दौड़” का आयोजन जिला जांजगीर चांपा के सभी थाना चौकी मुख्यालय में व्यापक स्तर पर किया गया, जिसमें सैकड़ों नागरिकों, छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सरदार पटेल जी के आदर्शों को नमन किया और राष्ट्र की एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
जांजगीर मुख्यालय की कार्यक्रम में जांजगीर विधायक श्री ब्यास कश्यप सहित और थाना जांजगीर, पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय, महिला सेल, यातायात शाखा का समस्त पुलिस स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।