रामपुर ठाठापुर ग्राम पंचायत में कृष्णा पब्लिक कोचिंग क्लास का हुआ शुभारंभ
बिहान छत्तीसगढ़
पवन तिवारी कबीरधाम
राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम यादव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी भगवती मिरज के मार्गदर्शन में संचालित
सरपंच सालिक राम धुर्वे जी हुए शामिल
स्थान: ग्राम पंचायत रामपुर ठाठापुर
दिनांक: 31 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार)
किसान कल्याण फाउंडेशन द्वारा संचालित कृष्णा पब्लिक कोचिंग क्लास का शुभारंभ आज ग्राम पंचायत रामपुर ठाठापुर में भव्य रूप से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच सालिक राम धुर्वे , पालकगण एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत कोऑर्डिनेटर महेश्वरी साहू , नवनिर्वाचित शिक्षिकाएँ अहिल्या साहू जी एवं जसवंतिका ध्रुवे जी के विशेष सहयोग से कोचिंग क्लास की शुरुआत की गई।
सरपंच धुर्वे ने विद्यार्थियों को आईडी कार्ड, पेन व कॉपी प्रदान कर सम्मानित किया तथा शिक्षिकाओं को पेन एवं रजिस्टर भेंट कर सम्मानित किया।
आपको अवगत करा दें कि किसान कल्याण फाउंडेशन द्वारा कबीरधाम जिले के 468 पंचायतों के 1008 गांवों में कृष्णा पब्लिक कोचिंग क्लास संचालित की जा रही है। आज रामपुर ठाठापुर में इसका शुभारंभ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर ग्रामवासी हीरावन साहू जी, मंजू धुर्वे , फेकन ध्रुवे सहित अनेक पालकगण एवं बच्चे उपस्थित रहे।
संस्था की ओर से सभी सहयोगियों, ग्रामवासियों एवं अतिथियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय संविधान!