राज्य

पत्रकारिता संरक्षण पर संगोष्ठी छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में आगामी दिनांक 02 नवंबर 2025 रविवार को अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के द्वारा होगी

पत्रकारिता संरक्षण पर संगोष्ठी  छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में आगामी दिनांक 02 नवंबर 2025 रविवार को अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के द्वारा होगी पत्रकार सुरक्षा कानून विधेयक में संसोधन एवं पत्रकारिता संरक्षण पर देश भर के पत्रकार बिलासपुर में  शामिल होंगे अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति करेगी छत्तीसगढ़ के साथ अन्य राज्यों से आये पत्रकारों का सम्मान होगा

न्यूज़ जांजगीर-चांपा । पत्रकारिता संरक्षण एवं पत्रकार सुरक्षा कानून विधेयक पर संसोधन पर संगोष्ठी के साथ छत्तीसगढ़ के आलावा अन्य राज्यों से आये पत्रकारों का सम्मान अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ न्यायधानी बिलासपुर में 02 नवंबर,2025 को स्व लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में करने जा रहा हैं । उक्ताशय की जानकारी मीडिया जगत से जुड़े हुए शशिभूषण सोनी तथा बिहान छत्तीसगढ़ के रमेश कुमार सोनी ब्यूरो चीफ को कार्यक्रम प्रायोजक गोविंद शर्मा ने दी , जिसे उन्होंने प्रेस को साझा किया । उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिगनेश कालावाडिया (गुजरात ) की सहमति से छत्तीसगढ़ की इकाई को राष्ट्रीय अधिवेशन 2025 का जिम्मेदारी दी गईं , जिसमे श्री जिग्नेश कालावाडिया ने कहाँ देश का पहला राज्य हैं जहां पत्रकार सुरक्षा कानून विधेयक बना हैं । इसलिए ये राष्ट्रीय अधिवेशन रखा गया जिसमे देश के कई राज्यों के पत्रकार इस अधिवेशन में शामिल होंगे और अपने राज्यों की सरकार तक ये बात पहुंचाने का कार्य करेंगे की छत्तीसगढ़ की तरह उनके राज्यों में पत्रकार सुरक्षा कानून विधेयक लागू किया जाये जिससे पत्रकार स्वतंत्र रूप से पत्रकारिता कर सके ।
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति भारत में छत्तीसगढ़ से तीन वरिष्ठ पत्रकार राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हैं  राकेश प्रताप सिंह परिहार, श्री महफूज खान, नितिन सिन्हा जैसें पत्रकारों ने छत्तीसगढ़ में लागू पत्रकार सुरक्षा कानून विधेयक को अधूरा बताया इसलिए इस अधिवेशन में पत्रकारिता संरक्षण के साथ सुरक्षा कानून विधेयक में संसोधन की बात हमारा संगठन कर रहा हैं और उसी पर इस अधिवेशन में चर्चा की जाएगी और विष्णु देव सरकार तक ये मैसेज भी भेजा जायेगा की इस विधेयक में छत्तीसगढ़ के पत्रकारों को क्या चाहिए और उसे इस विधेयक में संसोधन कर जोड़ा जाये ।
ए बी पी एस एस के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा ने बताया की इस राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में हमारे बीच केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, विशिष्ठ अतिथि के रूप में बिलासपुर विधायक पूर्व केबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव शामिल होंगे जो हमारे और सरकार के बीच सेतु का कार्य करते हुए हम पत्रकारों की बात को सरकार तक पहुंचाने का कार्य करेंगे इसके अलावा दिल्ली से वरिष्ठ पत्रकार श्री सी पी जोशी,नागपुर से अविनाश काकड़े एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के पत्रकार संगठनों के मुखिया प्रदेश अध्यक्षों और रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष, बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष को भी इस अधिवेशन में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया हैं जो हमारे बीच पत्रकारिता संरक्षण और सुरक्षा कानून विधेयक पर इस संगोष्ठी पर चर्चा करेंगे इसके अलावा अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ इकाई के हजारों पत्रकार प्रदेश के कोने कोने से इस अधिवेशन में शामिल होंगे ।
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने संगठन से जुड़े सभी पत्रकारों से अपील की हैं इस अधिवेशन में अधिक संख्या में पहुंच कर सरकार तक बात पहुंचाने का कार्य करें और सुरक्षा कानून विधेयक संसोधन बिल लाने के लिए अपील करें जिससे हमें स्वतंत्र रूप से पत्रकारिता करने की आजादी मिल सके‌ ।

‼️कार्यक्रम स्थल‼️
लखीराम आडिटोरियम 
राघवेन्द्र राव सभा भवन, मिशन हांस्पीटल रोड, बिलासपुर ( छ. ग.)

Leave Your Comment

Click to reload image