बिहान छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ सत्या मौर्य मामला पत्थलगांव थाना
बिहान छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ सत्या मौर्य मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र में ग्राम पाकरगांव का है जहां जमीन विवाद को लेकर दो व्यक्तियों का मर्डर ग्रामीणों ने सड़क पर लाश रखकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी पुलिस का कोई भी बड़ा अधिकारी मौजूद नहीं
पत्थलगांव में बीती रात जमीन विवाद का मामला बड़ा रूप लेते हुए बवाल हो गया जहां दो व्यक्तियों की टांगी मार कर हत्या कर दी गई मामला पाकरगांव में जमीन विवाद को लेकर बताया जा रहा है जहां नागवंशी समाज के लोगों द्वारा यादव समाज के चक्रो राम यादव का टांगी मार कर हत्या कर दिया गया वहीं यादव समाज के लोगों ने भी नागवसी समाज के एक व्यक्ति की टांगी मार कर हत्या कर दी। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है पत्थलगांव थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस द्वारा सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है वहीं फॉरेंसिक की टीम भी बुलाई गई है ।दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है आगे विवेचना में जो भी तथ्य आएंगे उसे आधार पर कार्यवाही की जावेगी।