जेजीएम अस्पताल मे हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
चार डॉक्टरो की टीम ने किए उपचार,दिए उचित परामर्श चांपा,स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत चांपा के जेजीएम अस्पताल में बुधवार 1 अक्टूबर को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या मे लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किए गए।
इस निःशुल्क शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सुमित गुलाबानी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ रूचि गुलाबानी, जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ शाहबाज खांडा व एमएस विशेषज्ञ डॉ डॉ सार्वा ने अपनी सेवा दी। उपस्थित मरीजों का अस्पताल प्रबंधन द्वारा मौसमी बीमारियों, महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण,बच्चों का जांच व परामर्श सहित ब्लड प्रेशर डायबिटीज सहित अन्य समस्याओं का निःशुल्क परीक्षण किया गया। यह शिविर सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित हुआ।
इसी कडी में निःशुल्क आयुष्मान वय वंदना कार्ड कार्ड भी वितरित किए गए। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया और अपनी समस्याओं के अनुरूप डॉ से परामर्श लिए। इस शिविर को लेकर अस्पताल प्रबंधन द्वारा शुरू से तैयारी किए गए थे। साथ ही अधिक से अधिक लोगो तक इसकी सूचना देकर अपील किया गया था की वे इसका लाभ उठाए। लोगो ने जागरूकता दिखाते हुए बडी संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाया।