बलरामपुर में भालू के हमले से अधेड़ घायल
विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़
बलरामपुर - बलरामपुर जिले के सेमरसोत अभ्यारण के सीतारामपुर गांव में एक दर्दनाक घटना घटी, जब सीतारामपुर निवासी गणेश यादव पर भालू ने हमला कर दिया। वह शाम को भैंस बांधने के लिए गया था, तभी यह हमला हुआ। घायल को तुरंत जिला अस्पताल बलरामपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।