स्वदेशी उद्यमिता एवं जागरण मंच कार्यक्रम, रजत जयंती समारोह और एलुमनी मीट का आयोजन
इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली पथरिया(बिहान छत्तीसगढ़ )
वीरांगना अवंती बाई लोधी शासकीय महाविद्यालय पथरिया में शुक्रवार को “स्वदेशी उद्यमिता एवं स्वदेशी जागरण मंच कार्यक्रम”, छत्तीसगढ़ रजत जयंती समारोह एवं एलुमनी मीट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वदेशी उद्यमिता के प्रति प्रेरित करना और आत्मनिर्भर भारत अभियान को सशक्त बनाना रहा।
विधायक धरमलाल कौशिक ने युवाओं को किया प्रेरित : मुख्य अतिथि विधायक धरमलाल कौशिक ने युवाओं को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न उद्यमिता योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “आज का युवा यदि दृढ़ निश्चय कर ले, तो वह स्वयं आत्मनिर्भर बनने के साथ ही दूसरों को भी रोजगार देने में सक्षम हो सकता है।” उन्होंने छत्तीसगढ़ की रजत जयंती वर्ष का उल्लेख करते हुए राज्य की विकास यात्रा को रेखांकित किया और छात्रों को इस विकास में भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
डॉ. तारणीश गौतम ने स्वदेशी उत्पादों पर दिया जोर : विशिष्ट अतिथि डॉ. तारणीश गौतम, कुलसचिव, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर ने स्वदेशी उत्पादों के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि “जब तक हम स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर उनका उपयोग नहीं करेंगे, तब तक आत्मनिर्भरता केवल एक सपना बनी रहेगी।” उन्होंने युवाओं को स्टार्टअप और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया और कई प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किए।
स्वागत और एलुमनी मीट : कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजलि शर्मा के स्वागत उद्बोधन से हुई। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सही दिशा प्रदान करने में बेहद उपयोगी हैं।
जनभागीदारी अध्यक्ष रघुनंदन कर्मकार ने एलुमनी मीट के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि “पूर्व छात्र जब अपने अनुभव साझा करते हैं, तो वर्तमान विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया और अधिक समृद्ध होती है।”
जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति : इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे, जिनमें श्रीमती अनिला देवेंद्र राजपूत, श्रीमती चित्रलेखा मनीष, श्रीमती हुलसी रघु वैष्णव, मनोज पांडे, जसपाल सिंह छाबड़ा, हरिशंकर वर्मा, रिंकू सिंह ठाकुर, संजय राजपूत, देवेंद्र सिंह राजपूत, गणेश सोनी, मेलाराम डडसेना, रघु वैष्णव, ओमू दीवान, लोकेश साहू, देवेंद्र डडसेना, रविंद्र बघेल, अमित बंजारे, महेंद्र गुप्ता, राजेंद्र साहू, चंद्राकली दिवाकर, राजेश बंजारे, भास्कर राजपूत, मनीष यादव, मोंटू जायसवाल, संतु निषाद, भूषण मानिकपुरी, राजेंद्र निर्मलकर, गौरव सहित कई अन्य शामिल थे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाया।