खैरासेतगंगा में अन्नदाता संघर्ष संगठन की बैठक, नहर लाइनिंग को लेकर बना कार्यसमिति
इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली मुंगेली/खैरासेतगंगा(बिहान छत्तीसगढ़)
अन्नदाता संघर्ष संगठन खैरासेतगंगा परिक्षेत्र के किसानों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रमुख रूप से नहर लाने और नहर की लाइनिंग के मुद्दे पर चर्चा की गई। बैठक में किसानों ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर स्थिति स्पष्ट की। विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि शनिवार को विभागीय इंजीनियर क्षेत्र का सर्वे करेंगे और किसानों से चर्चा कर प्रस्ताव तैयार करेंगे, जिसे उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा।
नेताओं से मिलेंगे किसान : किसानों ने तय किया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और उपमुख्यमंत्री अरुण साव से भेंट कर वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए आवेदन सौंपा जाएगा, ताकि किसानों को शीघ्र लाभ मिल सके।
समिति का गठन : बैठक में कार्य को गति देने के लिए भारतीय किसान संघ के बैनर तले एक कार्यसमिति का गठन किया गया।
संरक्षक: मानिक लाल सोनवानी, शिवकुमार बंजारा, संजय सिंह परिहार, ईश्वरी कश्यप, नमक लाल भास्कर, कुलेश्वर बारमते, राकेश साहू, गया राम, समय लाल चन्द्राकर, जलेश्वर टंडन
अध्यक्ष: हीरा कश्यप
उपाध्यक्ष: अखिल टोन्डर, केशव सिंह परिहार, शिवकुमार उपाध्याय
सचिव: कुलेश्वर साहू
सहसचिव: धर्मेंद्र बमर्न
कोषाध्यक्ष: मनोहर यादव
सक्रिय सदस्य: दीपक गबेल, सीताराम कश्यप, कृष्ण चन्द्राकर, पुना दास भास्कर, रोहित सागर, बीर सिंह, रामभरोसा साहू, विमलेश माथुर, भोलाराम चन्द्राकर, राजेंद्र गबेल, कन्हैया सिंह बैंस, नीरज सोनू केशवानी, दांता राम गबेल, सनत साहू, यशवंत गबेल, गेंदालाल गबेल, डिलेश्वर गबेल, रूपेश गबेल, धनराज साहू, रविशंकर गबेल, राजीव सिंह ठाकुर, समयलाल चन्द्राकर, तामेश्वर चन्द्राकर समेत बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।