राज्य

सफलता की कहानी पीएम सूर्य घर योजना: ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

मुंगेली (बिहान छत्तीसगढ़) 

ऊर्जा खपत को कम करने और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा “पीएम सूर्य घर योजना” की शुरूआत की गई है। इस योजना से न केवल बिजली बिल से मुक्ति मिल रही है। साथ ही आमजन ऊर्जादाता भी बन रहे हैं। यह योजना न केवल उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आई है, बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में देश को मजबूती भी दे रही है। यह आत्मनिर्भरता की महत्वपूर्ण कदम है। 


     विकासखण्ड पथरिया अंतर्गत सरगॉव के लक्की पाड़े ने योजना के तहत रूफटॉप सोलर पैनल लगवाया और अपने बिजली बिल को शून्य करने की दिशा में कदम उठाया। उन्होंने बताया कि पहले हर महीने बिल की चिंता रहती थी, लेकिन अब सोलर ऊर्जा से आत्मनिर्भरता का अहसास हो रहा है। उन्होंने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित शासन-प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

विद्युत विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस योजना में केन्द्र और राज्य सरकार दोनों के द्वारा सब्सिडी दी जा रही है। रूफटॉप सोलर प्लांट पर उपभोक्ताओं को 75 प्रतिशत तक की राशि सब्सिडी के रूप में मिल रही है। इसके साथ ही आसान किश्तों में बैंक फायनेंस भी उपलब्ध है। इस योजना से पर्यावरण संरक्षण, आर्थिक बचत और स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को एक साथ बढ़ावा मिल रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image