राज्य

जनदर्शन में पहुंचे लोंगो ने बताई अपनी समस्याएं,आज कुल 70 आवेदन हुए प्राप्त

  जांजगीर-चांपा /

 कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों को सुना। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 70 आवेदन प्राप्त हुए। 


     आज जनदर्शन में ग्राम सलखन के श्री बिसाहू राम कश्यप अपने स्वास्थ्य संबंधी इलाज हेतु आवेदन लेकर पहुंचे। इस पर कलेक्टर ने सिविल सर्जन को बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार तहसील अकलतरा के ग्राम तागा निवासी श्री गेंदलाल ने फसल नुकसान की मुआवजा राशि दिलाने का आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर कलेक्टर ने एसडीएम अकलतरा को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

तहसील नवागढ़ के ग्राम सेमरा निवासी श्रीमती सुखीन मानिकपुरी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, तहसील मुख्यालय अकलतरा के वार्ड क्रमांक 1 निवासी श्री विवेकदास मानिकपुरी ने पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत लाभ दिलाने, तहसील शिवरीनारायण के ग्राम कुरियारी निवासी श्रीमती पांचों बाई ने निजी भूमि पर किये जा रहे अवैध कब्जा को हटाने, तहसील बलौदा के ग्राम पिसौद निवासी जागेश्वर प्रधान ने राशन कार्ड बनाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

Leave Your Comment

Click to reload image