राज्य

बिना गर्भधारण किए गाय दे रही दूध, लोग मान रहे चमत्कार और कर रहे पूजा

कोरबा, कोरबा जिले से एक अद्भुत मामला सामने आया है, जहां बिना गर्भधारण किए एक गाय लगातार दूध दे रही है। यह घटना जिले के पाली रोड, दीपका क्षेत्र में घटी है और स्थानीय लोग इसे चमत्कार मानकर दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए पहुंच रहे हैं।

गाय के मालिक धनंजय सिंह ने बताया कि उनकी चार साल की गाय ने बछड़ा दिए बिना ही दूध देना शुरू कर दिया है। आमतौर पर गाय केवल बछड़ा जन्म देने के बाद ही दूध देती है, लेकिन इस दुर्लभ घटना ने गाय को लोगों की आस्था का केंद्र बना दिया है।

धनंजय सिंह ने कहा कि कुछ दिनों से गाय को रात में बांधने के बाद अगली सुबह वहां दूध गिरा हुआ दिखाई देता था। जब उन्होंने गाय को दुहा, तो वह सचमुच दूध देने लगी।

यह खबर फैलते ही आसपास के लोग उनके घर पहुंचने लगे। लोग इसे कामधेनु गाय मानकर पूजा-पाठ कर आशीर्वाद ले रहे हैं। हिंदू धर्म में कामधेनु को देवी स्वरूप माना जाता है, और इस घटना ने स्थानीय लोगों में गहरी आस्था और उत्सुकता पैदा कर दी है।

Leave Your Comment

Click to reload image