राज्य

अल्का केशरवानी चांपा केशरवानी महिला सभा की अध्यक्ष मनोनीत...

चांपा

नगर केशरवानी महिला सभा चांपा की नए अध्यक्ष पद हेतु समाज की सक्रिय सदस्य, मिलनसार और केशरवानी समाज के सामान्य परिवार से आने वालीं अल्का केशरवानी को नगर महिला सभा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। गौरतलब है कि केशरवानी प्रदेश सभा के नियमानुसार नगर महिला सभा के अध्यक्ष का मनोनयन का अधिकार नगर सभा के अध्यक्ष का होता है।  तथा मनोनीत किए जाने वाले अध्यक्ष व अन्य सभी पदाधिकारियों का कार्यकाल 3 वर्ष का होता है।
इनका मनोनयन केशरवानी वैश्य प्रदेश सभा के निर्देश और मार्गदर्शन में केशरवानी वैश्य सभा चांपा के अध्यक्ष मूलचन्द गुप्ता के द्वारा किया गया। तथा उन्हें निर्देश भी दिया गया है कि 15 दिवस के भीतर महिला सभा के कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे। महिला सभा को यह भी कहा गया है कि नगर भर के महिलाओं से सामंजस्य बनाकर समाज के लिए सभी मिलकर सक्रियता से कार्य करेंगे। 
अल्का केशरवानी ने अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर केशरवानी प्रदेश सभा और नगर सभा चांपा को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ मुझे महिला सभा के अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मैं पूर्ण सक्रियता से अपने पद पर निष्ठापूर्वक कार्य करूंगी और प्रदेश सभा और नगर सभा के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी। मेरा सबसे पहला काम होगा कि नगर के सभी परिवारों की महिलाओं को जोड़ना और एक मंच पर लाना है, इसके बाद सबसे मिलकर आगे की रूपरेखा तैयार करके नगर सभा से सामंजस्य स्थापित कर कार्य करेंगे तथा आगामी 30 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाली महर्षि कश्यप जी की जयंती, भव्य शोभायात्रा और प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह को सफलतापूर्वक मिलजुलकर संपन्न करेंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image