राज्य

केसरवानी महिला समिति चांपा के सावन उत्सव में प्रदेश सभा एवं प्रदेश महिला सभा के महामंत्री हुए शामिल...


चांपा

चांपा केसरवानी महिला समिति के सदस्यों ने हर्षोल्लास पूर्वक ओम सिटी हाटल रीत में सावन उत्सव कार्यक्रम मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश केसरवानी वैश्य सभा के महामंत्री नीलेश गुप्ता, छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला सभा की महामंत्री श्रीमती आरती राजेश गुप्ता, एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला सभा की संगठन मंत्री श्रीमती सुषमा नीलेश गुप्ता के अलावा विशिष्ट अतिथि चांपा वैश्य कल्याण समिति के अध्यक्ष मूलचंद गुप्ता, महामंत्री गौरव गुप्ता व कोषाध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता सम्मिलित हुए। अध्यक्षता केसरवानी महिला समिति चांपा की अध्यक्ष श्रीमती शांता महेंद्र गुप्ता ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ  मां सरस्वती जी एवं महर्षि कश्यप जी की तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर  पूजा आराधना कर वंदना किया गया। तत्पश्चात सभी मंचस्त अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष श्रीमती शांता गुप्ता एवं समिति के पदाधिकारियों के द्वारा तिलक लगाकर पुष्प गुच्छ और श्रीफल भेंटकर किया गया।


तत्पश्चात अपने उद्बोधन में प्रदेश महामंत्री नीलेश गुप्ता ने समाज को संगठित होकर समाज को आगे बढ़ाने की बात कही। छत्तीसगढ़ केसरवानी प्रदेश महिला सभा की महामंत्री श्रीमती आरती राजेश गुप्ता ने कहा कि  केसरवानी महिला समिति चांपा की अध्यक्ष श्रीमती शांता गुप्ता के अध्यक्षता में पूरे प्रदेश में आज तक सबसे सराहनीय कार्य चांपा केसरवानी महिला समिति के द्वारा किया जा रहा है जिसके लिए चांपा केसरवानी महिला समिति बधाई के पात्र हैं l


समिति की अध्यक्ष श्रीमती शांता गुप्ता ने अपने उद्बोधन में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि केसरवानी महिला समिति चांपा मेरे नौ वर्ष का अर्थात तीन कार्यकाल में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के के सहयोग से अच्छे कार्य कर पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में अपना परचम लहराया है इस सहयोग के लिए मेरी चांपा केसरवानी महिला समिति के हर सदस्य  बधाई के पात्र हैं। मेरा कार्यकाल पूर्ण हो चुका है और आगे जो भी अध्यक्ष बनेंगे उन्हें हम सबका सहयोग और मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहेगा। समाज के पदाधिकारी समाज के सेवक होते हैं समाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए ही समाज का संगठन किया जाता है इस बात का हमें हमेशा याद रखना चाहिए। 


कार्यक्रम की कुमारी नवी बानी के द्वारा गणेश जी की वंदना, कुमारी मेघा गुप्ता एवं आशी केसरवानी के द्वारा स्वागत गीत नृत्य प्रस्तुत किया गया हरे परिधान में सजी संवरी  महिलाओं का एकल और सामूहिक डांस प्रदेश महिला महामंत्री के साथ  प्रस्तुति दी गई इस अवसर को केसरवानी महिला समिति चांपा की ऊर्जावान अध्यक्ष ने सावन गीत गाकर खुशनुमा माहौल बना दिया बना दिया
इस अवसर वृक्षारोपण कर उसकी देखभाल कर पर्यावरण संरक्षण को बचाने का संकल्प लिया गया और सावन सुंदरी का चयन प्रदेश महिला महामंत्री श्रीमती आरती राजेश गुप्ता के द्वारा चिट निकाल कर किया गया जिसमें सरिता गुप्ता विजयी रहीं


कार्यक्रम का संचालन प्रदेश शिक्षा मंत्री श्रीमती रत्नप्रभा केसरवानी ने किया सावन उत्सव कार्यक्रम में केसरवानी महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती शांता गुप्ता, सचिव रेखा केसरवानी, कोषाध्यक्ष रिंकी गुप्ता, केसरवानी वैश्य कल्याण समिति  चांपा के अध्यक्ष मूलचंद गुप्ता, महामंत्री गौरव गुप्ता, कोषाध्यक्ष देवी गुप्ता, केसरवानी महिला समिति चांपा से क्षमा, अलका, तृप्ति ,दुर्गेश सुशीला, मीनू, सिंकी,मंजू, प्रियंका, सरिता,अनुपमा मनीषा शीला,सरला,प्रिती, वर्षा, ज्ञानेश्वरी, कुमारी दिव्या,कृतिका,मान्या, मिल्की,अवी,अंश,मौली के अलावा बड़ी संख्या में केसरवानी समाज की महिलाएं शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया  आभार व्यक्त सचिव रेखा केसरवानी ने किया स्नेह भोज के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया

Leave Your Comment

Click to reload image