राज्य

स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत रेल्वे स्टेशन चांपा में चल रहा सफाई अभियान... रेल्वे स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्यों सहित रेल्वे के अधिकारी कर्मचारी रहे मौजूद

चांपा।

"स्वच्छ भारत मिशन" के तहत भारतीय रेल द्वारा चलाए जा रहे "स्वच्छता पखवाड़ा" अभियान के अंतर्गत चांपा रेलवे स्टेशन में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य स्टेशन परिसर को स्वच्छ, सुंदर और यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाना रहा।


अभियान के दौरान स्टेशन परिसर, प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म, पटरियों के किनारे, शौचालय और अन्य सार्वजनिक स्थलों की व्यापक सफाई की गई। 
इस अवसर पर रेल्वे स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. बी डी दीवान, मूलचन्द गुप्ता, विक्रम तिवारी, राजीव गुप्ता मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, एस पी कमल मुख्य स्टेशन प्रबंधक, राजकुमार घोड़ीचोर  वाणिज्य निरीक्षक, नंदकिशोर देवांगन स्वास्थ्य निरीक्षक, माधव कुमार फार्मासिस्ट, संगीत कुमार (SS कमर्शियल) एवं स्टेशन हाउसकीपिंग स्टाफ इस पहल में सक्रिय रूप से शामिल हुए।


स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि यह सफाई अभियान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे रेलवे परिसर में स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।
इस प्रकार, चांपा रेलवे स्टेशन पर चलाया गया यह सफाई अभियान स्वच्छता पखवाड़ा की भावना को साकार करते हुए एक सराहनीय पहल के रूप में सामने आया है।

Leave Your Comment

Click to reload image