राज्य

छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 30 से ज्यादा ट्रेनें 15 सितंबर तक रद्द रहेगी,!

चाम्पा,

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जोनल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य कुलवन्त सिंह सलूजा ने बताया है कि अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अनेक परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, जिसमें बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच चौथी रेलवे लाइन परियोजना महत्वपूर्ण परियोजना है। बिलासपुर झारसुगुड़ा एक व्यस्त रेल मार्ग है, जो इस पूरे क्षेत्र को उत्तर एवं दक्षिण भारत से जोड़ती है। इस मार्ग पर परिचालन को और भी सुचारू बनाने के लिए चौथी रेल लाइन का निर्माण किया जा रहा है। इससे क्षमता आवर्धन के साथ-साथ इस मार्ग पर ट्रेनों की समय बद्धता में भी वृद्धि होगी। बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच निर्माणाधीन 206 किलोमीटर चौथी रेल लाइन में से अब तक 150 किलोमीटर से अधिक का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है।

इसके अंतर्गत बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन के रायगढ़ रेलवे स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। रायगढ़ रेलवे स्टेशन को चौथी रेललाइन में जोड़ने का यह कार्य 31 अगस्त से 15 सितंबर तक विभिन्न तिथियो में किया जायेगा। इस कार्य के दौरान अतिआवश्यक होने पर ही गाड़ियों का परिचालन प्रभावित हो एवं रेल यात्रियो को कम से कम असुविधा का सामना करना पड़े इसका भी ध्यान रखा गया है। रेल विकास से संबंधित इस महत्त्वपूर्ण कार्य के लिए कुछ ट्रेनों का परिचालन अल्पकालिक बाधित रहेगा एवं इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी। 


इस कार्य के लिए 30 अगस्त से 2 सितंबर तक टाटानगर से चलने वाली 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 31 अगस्त से 03 सितंबर तक, बिलासपुर से चलने वाली 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस, 03 सितंबर को टाटानगर से चलने वाली 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस, 03 सितंबर को इतवारी से चलने वाली 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस, 30 अगस्त को पुणे से चलने वाली 20822 सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस, 01 सितंबर को पुणे से चलने वाली 20821 पुणे-सांतरागाछी  एक्सप्रेस, 31 अगस्त को कामाख्या से चलने वाली 22512 कामाख्या-कुर्ला एक्सप्रेस, 02 सितंबर को कुर्ला से चलने वाली 22511 कुर्ला-कामाख्या एक्सप्रेस, 29 अगस्त एवं 1 सितंबर को हटिया से चलने वाली 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस, 31 अगस्त एवं 03 सितंबर को पुणे से चलने वाली 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस, 27 अगस्त को पूरी से चलने वाली 20813 पूरी-जोधपुर एक्सप्रेस, 30 अगस्त को जोधपुर से चलने वाली 20814 जोधपुर–पूरी  एक्सप्रेस, 30 अगस्त को उदयपुर से चलने वाली 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस, 31 अगस्त को शालीमार से चलने वाली 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस, 30 अगस्त को मालदा से चलने वाली 13425 मालदा- सूरत एक्सप्रेस, 01 सितंबर को सूरत से चलने वाली 13426  सूरत-मालदा एक्सप्रेस, 27 एवं 28 अगस्त को पोरबंदर से चलने वाली 12905 पोरबंदर-शालीमार  एक्सप्रेस, 29 एवं 30 अगस्त को शालीमार से चलने वाली 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस, 29 अगस्त को वास्को-द-गामा से चलने वाली 17321 वास्को-द-गामा-जसीडीह एक्सप्रेस, 01 सितंबर को जसीडीह से चलने वाली 17322 जसीडीह-वास्को-द-गामा एक्सप्रेस, 29 अगस्त को बिलासपुर से चलने वाली 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस, 31 अगस्त को पटना से चलने वाली 22844 पटना- बिलासपुर एक्सप्रेस, 02 सितंबर को हावड़ा  से चलने वाली 12262 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस, 03 सितंबर को मुंबई  से चलने वाली 12261मुंबई- हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी, 29 अगस्त को कुर्ला  से चलने वाली 12101 कुर्ला–शालीमार एक्सप्रेस व 31 अगस्त को शालीमार से रवाना होने वाली 12102 शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस रद्द रहेगी।


  पैसेंजर ट्रेनों में 31 अगस्त से 15 सितंबर तक रायगढ़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू, 31 अगस्त से 15 सितंबर तक बिलासपुर से चलने वाली 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू, 31 अगस्त से 15 सितंबर तक रायगढ़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू, 30 अगस्त से 14 सितंबर तक बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू रद्द रहेंगी। उन्होंने आगे बताया है कि 


     परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें 30 अगस्त को हावड़ा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12222 हावड़ा-पुणे दुरन्तो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, लाखोली, रायपुर होकर चलेगी। वहीं 01 सितंबर को पुणे से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12221 पुणे-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रायपुर, लाखोली, टिटलागढ़, झारसुगुड़ा होकर चलेगी। 29 अगस्त एवं 01 सितंबर को हावड़ा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12262 हावड़ा-मुंबई  दुरन्तो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, लाखोली, रायपुर होकर चलेगी। 31 अगस्त एवं 02 सितंबर को मुंबई से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12261 मुंबई-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रायपुर, लाखोली, टिटलागढ़, झारसुगुड़ा होकर चलेगी। 30 अगस्त एवं 01 सितंबर को कुर्ला से चलने वाली 12101 कुर्ला–शालीमार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रायपुर, लाखोली, टिटलागढ़, झारसुगुड़ा, 01 एवं 03 सितंबर को शालीमार से रवाना होने वाली 12102 शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, लाखोली, रायपुर होकर चलेगी।


      बीच में समाप्त होने वाली गाडियों में 31 अगस्त से 15 सितंबर तक गोंदिया एवं झारसुगुडा से चलने वाली 68861/68862 गोंदिया–झारसुगुडा- गोंदिया पैसेंजर बिलासपुर-झारसुगुडा-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी। वही 30 अगस्त, 01, 02, 03, 04, 06, 08, 09, 10, 11 एवं 13 सितंबर  2025 को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12410  निज़ामुद्दीन-रायगढ़ गोडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर में ही समाप्त होगी यह गाड़ी बिलासपुर एवं रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी, 01, 03, 04, 05, 06, 08, 10, 11, 12, 13 एवं 15 सितंबर को रायगढ़ से चलने वाली 12409 रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोडवाना एक्सप्रेस रायगढ़ के स्थान पर यह गाड़ी बिलासपुर से ही निज़ामुद्दीन के लिए रवाना होगी. यह गाड़ी बिलासपुर एवं रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी, 31 अगस्त एवं 01, 02, 03, 04, 05, 07, 08, 09, 10, 11, 12, 14 एवं 15 सितंबर, 2025 को गोंदिया से चलने वाली 12070 गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस बिलासपुर में ही समाप्त होगी यह गाड़ी बिलासपुर एवं रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी, 01, 02, 03, 04, 05, 06, 08, 09, 10, 11, 12, 13, 15 एवं 16 सितंबर को रायगढ़ से चलने वाली 12069 रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस रायगढ़ के स्थान पर यह गाड़ी बिलासपुर से ही गोंदिया के लिए रवाना होगी। यह गाड़ी बिलासपुर एवं रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image