राज्य

रायपुर/एमसीबी | 24 जुलाई 2025 छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की नई प्रांतीय कार्यकारिणी घोषित, रायपुर में होगा शपथ ग्रहण समारोह

राजेश साहू ब्यूरो, जिला- एमसीबी

छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ (पंजीयन क्रमांक 1881) की प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध रूप से किया गया है। इस ऐतिहासिक निर्णय के बाद संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ. डी.पी. मनहर ने राजधानी रायपुर में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जाने की घोषणा की है।

संघ की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आगामी 30 जुलाई 2025, दिन बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रायपुर के टिकरापारा स्थित साहू भवन के ताराचंद साहू सभाभवन (प्रथम तल) में आयोजित किया जाएगा।

डॉ. डी.पी. मनहर ने समस्त नव-निर्वाचित प्रांतीय पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि वे नियत तिथि और समय पर अनिवार्य रूप से कार्यक्रम में शामिल हों। शपथ समारोह में संघ के सभी वरिष्ठ सदस्य, पेंशनधारी प्रतिनिधि, और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

यह कार्यक्रम संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ राज्यभर में पेंशनधारियों की आवाज़ को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विनीत – डॉ. डी.पी. मनहर,
प्रांताध्यक्ष
छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ

Leave Your Comment

Click to reload image