राज्य

एक पेड़ माँ के नाम" कार्यक्रम के चौथे दिवस पर काशीचुवा शक्ति केंद्र के बनहर गांव में हुआ वृक्षारोपण

खरसिया

,एक पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण अभियान के चौथे दिवस पर किरोड़ीमल नगर मंडल के अंतर्गत काशीचुवा शक्ति केंद्र के बनहर गांव में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रविंद्र गवेल जी एवं भाजपा जिला आईटी सेल प्रभारी श्री अशुं टुटेजा जी खरसिया जनपद उपाध्यक्ष हितेश गवेलजी  कौशल गवेल जी मनोज गवेल जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष द्वारा की गई, साथ ही मंडल महामंत्री, मंडल पदाधिकारीगण, क्षेत्र के सरपंच, उप सरपंच एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्ष महिया वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता श्री सुनील रामदास अग्रवाल जी के सहयोग से पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के जिला संयोजक अरुण कतोरे जी का इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान प्राप्त हुआ सभी उपस्थितजनो ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए वृक्षों की नियमित देखभाल करने की जिम्मेदारी ली "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के माध्यम से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बल मिल रहा है, बल्कि समाज में माँ के प्रति सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव भी सशक्त हो रहा हैं!!..

Leave Your Comment

Click to reload image