राज्य

रायगढ़ कलेक्टर का खरसिया आगमन विकास कार्यों का किया निरीक्षण और समीक्षा स्पोर्ट्स कंपलेक्स के स्वच्छता और सुंदरता की करी प्रशंसा

खरसिया

 खरसिया नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे प्रमुख विकास कार्यों की समीक्षा एवं निरीक्षण हेतु रायगढ़ जिले के कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी जी जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेंद्र यादव जी का आज खरसिया आगमन हुआ। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ऑडिटोरियम, मोहन तालाब, चंदन तालाब,  बंधवा तालाब, अटल आवास, मंगल बाजार, पोनी पसारी सहित नगर के विभिन्न विकास स्थलों का अवलोकन कर कलेक्टर महोदय ने कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए एवं शीघ्र निराकरण के लिए आश्वासन भी प्रदान किया। नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग एवं पार्षदों द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों एवं प्रस्तावित कार्यों से अवगत करवाया कलेक्टर महोदय ने आश्वस्त किया की जनहित के सभी कार्यों को मिलजुल कर आगे बढ़ाएंगे। नगर में प्रस्तावित ओवर ब्रिज एवं अंडर ब्रिज के लिए स्थल निरीक्षण किया एवं अति शीघ्र कार्य प्रारंभ करवाने का आश्वासन दिया।

कलेक्टर महोदय ने स्पोर्ट्स कंपलेक्स की सराहना करते हुए वहां की स्वच्छता और हरियाली की प्रशंसा की एवं उसे और डेवलप करने के सुझाव दिए उन्होंने अपने नाम से पौधारोपण भी किया। उनके द्वारा सब्जी मंडी एवं मंगल बाजार का निरीक्षण करते हुए उसे व्यवस्थित करने प्रस्ताव बनाने पोस्ट ऑफिस रोड को बड़े शहरों की तर्ज पर सुंदर व्यवस्थित बनाने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।  निरीक्षण कार्यक्रम में जिला पंचायत रायगढ़ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेंद्र यादव अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रवीण तिवारी नगर पालिका सीएमओ नीतू अग्रवाल नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग छाया विधायक महेश साहू, उपाध्यक्ष अवध नारायण बंटी सोनी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष डॉ हितेश गबेल, सीईओ जनपद पंचायत पवन पटेल, पार्षद गिरधारी गबेल, राधेश्याम राठौर, दीपक अग्रवाल, अरुण चौधरी, दीपक तारा, साहिल शर्मा, ललित राठौर, तथा अन्य सभी पार्षद जनपद पंचायत नगर पालिका के अधिकारियों कर्मचारियों और नगर के गण मान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Leave Your Comment

Click to reload image