राज्य

महिला को अश्लील गाली गलौज कर छेडछाड करने वाला आरोपी जेल दाखिल, पुलिस की त्वरित कार्यवाही

जांजगीर चांपा

महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपी सुदेश कुमार डहरिया उम्र 25 वर्ष ग्राम कोरबी थाना बलौदा जिला जांजगीर-चांपा  द्वारा पीड़िता के घर अंदर घुसकर अश्लील गाली गलौच करते हुए महिला को बेइज्जती करने की नियत से छेड़छाड़ किया गया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध दिनांक 12.07.25 को अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा  विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में आरोपी सुदेश डहरिया को उसके सकुनत पर जाकर घेराबंदी कर पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर  न्यायिक रिमांड भेजा गया।

Leave Your Comment

Click to reload image