राज्य

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला इकाई जांजगीर-चांपा द्वारा नवपदस्थ डीईओ सक्ती का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन।

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला इकाई जांजगीर-चांपा द्वारा नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती डॉ. (श्रीमती) कुमुदिनी रविन्द्र द्विवेदी का उनके निवास चांपा में सौजन्य भेंट के साथ आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित बीआरसी बम्हनीडीह हीरेन्द्र बेहार जी का उनके जन्मदिवस पर गुलदस्ता भेंट कर बधाई दिया गया।
 स्वागत कार्यक्रम संघ के जिला अध्यक्ष श्री धन्य कुमार पांडेय के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

सौजन्य भेंट के दौरान जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल द्वारा संघ के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का औपचारिक परिचय प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कुमुदिनी वाघ द्विवेदी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि –
"शिक्षा ही समाज की नींव है। जिले की समग्र शैक्षणिक उन्नति के लिए सभी शिक्षक संगठनों के सहयोग से हम मिलकर कार्य करेंगे। प्रत्येक शिक्षक का विद्यालय में नियमित उपस्थिति के साथ कर्तव्यपरायणता ही जिले की पहचान बनेगी। हमारा उद्देश्य है कि सक्ती जिला शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त करे।"

डॉ. द्विवेदी ने छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के समर्पित प्रतिनिधियों का स्वागत एवं सौजन्य भेंट के लिए आभार प्रकट किया।

अभिनंदन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांतीय मंत्री भुवनेश्वर देवांगन, जिला सचिव श्री विजय थवाईत, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल,अभिषेक काल्विन, चन्द्रशेखर तिवारी,लक्ष्मीनारायण तिवारी, जय तिवारी, प्रदीप श्रीवास,अभिषेक चन्द्रा सहित छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image