परीक्षा के सफल संचालन के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त
विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़
बलरामपुर - छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित की जाने वाली वर्ष 2025 की हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी की मुख्य/अवसर, द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा आयोजित की जा रही है। हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी की द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा 8 जुलाई से 22 जुलाई एवं हाई स्कूल मुख्य/अवसर परीक्षा 9 जुलाई से 21 जुलाई तक आयोजित होगी। परीक्षा के लिए जिले के कुल 11 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। जहां प्रातः 9ः00 बजे से 12ः15 तक परीक्षा आयोजित की जाएगी उक्त परीक्षा के सफल संचालन एवं आवश्यक व्यवस्था हेतु अपर कलेक्टर आर.एन. पाण्डेय को नोडल अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी डी.एन मिश्रा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जिला स्तरीय निरीक्षण दल का गठन
कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में परीक्षा केन्द्रों में निरीक्षण हेतु जिला स्तरीय निरीक्षण दल का गठन किया गया है। जिसके लिए संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी, तहसीलदार एवं परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग दल सदस्य होंगे
जिले में बनाए गए 11 परीक्षा केन्द्र
परीक्षा के सफल संपादन के लिए जिले में 11 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। जिसके अंतर्गत स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल बलरामपुर, शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक स्कूल कुसमी, शासकीय बालक उच्चत्तर माध्यमिक स्कूल राजपुर, शासकीय बालक उच्चत्तर माध्यमिक स्कूल रामानुजगंज, शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक स्कूल सनावल, शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक स्कूल गांजर, शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक स्कूल नवाडीह, शासकीय बालक उच्चत्तर माध्यमिक स्कूल शंकरगढ़, शासकीय बालक उच्चत्तर माध्यमिक स्कूल वाड्रफनगर, शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक स्कूल रघुनाथनगर, शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक स्कूल वाड्रफनगर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।