अलग- अलग जगहो से अवैध शराब बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना अकलतरा, चौकी पंतोरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही*l..
जांजगीर चांपा,
दोनो आरोपियों के विरूद्व धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक जांजगीर -चाम्पा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब पर अंकुश लाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कस्यप के कुशल मार्गदर्शन जिले में अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्व कार्यवाही किया गया
जिसमें थाना अकलतरा क्षेत्र में आरोपी राकेश कुमार यादव निवासी पोड़ीदलहा के कब्जे से 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब स्कूटी में परिवहन करते पकड़ा एवं चौकी पंतोरा क्षेत्र में आरोपी रामायण सरवन निवासी ख़ैजा चौकी पंतोरा के कब्जे से 05 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जुमला शराब किमती 2400/रू को बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्व अलग -अलग अपराध धारा 34 (2) भादवि. के तहत अपराध पंजीबद्व किया जाकर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।