राज्य

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत।

जांजगीर-चांपा

,चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुदा में सोमवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने की दर्दनाक घटना में एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय राजेन्द्र साहू के रूप में हुई है, जो खेत देखने गए थे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान राजेन्द्र साहू अपने खेत में थे, तभी आकाशीय बिजली गिरने से वे उसकी चपेट में आ गए।

कुछ देर बाद जब ग्रामीण खेत की ओर पहुंचे, तो उन्होंने उन्हें अचेत अवस्था में पाया। परिजनों को सूचना देकर उन्हें तत्काल चांपा अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।राजेन्द्र साहू पेशे से किसान थे और परिवार में पत्नी सहित चार बेटियां व एक बेटा है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और बड़ी संख्या में ग्रामीण शोक संतप्त परिवार के साथ संवेदना व्यक्त करने पहुंच रहे हैं।घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद चांपा थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्यवाही शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।मानसून के इस मौसम में इस घटना ने एक बार फिर आकाशीय बिजली से सतर्क रहने की आवश्यकता को उजागर किया है।

Leave Your Comment

Click to reload image