शैली बसईवाल की सफलता एक प्रेरणादायक उद्धरण !
बसईवाल परिवार की मेघावी बिटियां शैली बसईवाल चाटर्ड एकाउंटेंट की परीक्षा में सफल , दी जा रही हैं बधाईयां ।
जांजगीर-चांपा । सच्चे मन और परिश्रम से कार्य किया जाएं तो सफलता सुनिश्चित हैं ।जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय के मूलतः नैला बसईवाल परिवार के अरुण बसईवाल जी की सुपुत्री तथा सौरभ बसईवाल की सिस्टर सुश्री शैली बसईवाल को चार्टेड अकाउंटेंट (सी ए ) बनने की बहुत-बहुत बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना । शैली बसईवाल के सी.ए यानी कि चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने पर जांजगीर, नैला , चांपा और शक्ति शहर सहित अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच की महिलाओ में हर्ष व्यक्त हैं । शैली बसईवाल के उज्जवल भविष्य के लिए बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी जा हैं तो वहीं दूसरी ओर शैली ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी मम्मी-पापा तथा परिजनों को दी हैं ।
प्रेस क्लब चांपा , जांजगीर-नैला शक्ति की ओर से बधाईयां ।
प्रेस क्लब नैला के पवन कुमार अग्रवाल,प्रेस क्लब चांपा अध्यक्ष कुलवंत सिंह सलूजा, सचिव डॉ मूलचंद गुप्ता, गौरव गुप्ता, कोषाध्यक्ष विक्रम तिवारी, बलराम पटेल, साहित्यकार एवं मार्गदर्शक डॉ रविन्द्र द्विवेदी तथा शशिभूषण सोनी ने कहा कि शैली बसईवाल ने सीए की परीक्षा में सफलता प्राप्त की हैं उसकी परिश्रम और लगन का परिणाम हैं । अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रत्येक विद्यार्थी को शैली बसईवाल सरीखे कड़ी मेहनत और ईमानदारी से पढ़ाई-लिखाई करनी चाहिए, सफलता निश्चित रूप से मिलेगी, बिटिया को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं । हमें उम्मीद है कि वह अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करेंगी ।