विष्णु अवतार कश्यप बने कनौजिया कुर्मी युवा संगठन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष सर्वसम्मति से सौंपी गई प्रदेश की कमान, युवाओं को संगठन से जोड़ने और समाज के उत्थान के लिए करेंगे काम; नियुक्ति पर समाज में खुशी की लहर
रिगनी / खरौद
कनौजिया कुर्मी युवा संगठन छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक विस्तार और युवाओं को नई जिम्मेदारी देने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विष्णु अवतार कश्यप को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन के प्रांतीय नेतृत्व द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही कुर्मी समाज के लोगों, संगठन के पदाधिकारियों और युवाओं में उत्साह का माहौल है। समाज के लोगों ने इसे संगठन को नई दिशा और मजबूती देने वाला निर्णय बताया है।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विष्णु अवतार कश्यप का वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने फूल-माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान मिठाई खिलाकर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। उपस्थित लोगों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन प्रदेशभर में अपनी गतिविधियों का विस्तार करेगा और समाज के युवाओं को एक मंच पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
युवाओं को जोड़ना पहली प्राथमिकता
अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए विष्णु अवतार कश्यप ने कहा कि संगठन के प्रांतीय नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस विश्वास पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनकी पहली प्राथमिकता अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ना और समाज के लोगों के बीच आपसी एकता, सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करना रहेगा।
उन्होंने कहा कि समाज के अधिकारों की रक्षा, युवाओं को सामाजिक गतिविधियों में आगे लाना तथा पिछड़े और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए धरातल पर काम करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। संगठन के माध्यम से समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने, युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।
संगठन को प्रदेश स्तर पर मजबूत करने का संकल्प
विष्णु अवतार कश्यप ने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक ताकत उसके कार्यकर्ता और युवाओं की सक्रिय भागीदारी होती है। इसलिए संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और समाज के लोगों को साथ लेकर काम किया जाएगा। उनका प्रयास रहेगा कि प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में संगठन की इकाइयों को सक्रिय किया जाए और समाजहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाए।
उनकी नियुक्ति को लेकर कुर्मी समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। समाज के गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठ पदाधिकारियों, समाजसेवियों और युवाओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कनौजिया कुर्मी युवा संगठन छत्तीसगढ़ क्षको नई पहचान मिलेगी तथा सामाजिक एकता, युवाओं की भागीदारी और समाज के विकास को नई गति मिलेगी।