जिला

नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा

, जिले के अन्तर्गत पामगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत दीपक खुंटे उम्र 31 वर्ष निवासी पेण्ड्री थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चाम्पा
 आरोपी के विरूद्ध धारा 75 (1)(i), 351(3), 333 बी.एन.एस.12 पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर


 मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03/07/25 को शाम करीब 04.00 बजे नाबालिक बालिका अपने घर पर थी तभी आरोपी द्वारा सूनेपन का फायदा उठाकर उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा, जिससे नाबालिक बालिका जोर से चिल्लाई तो आरोपी वहां से भाग गया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना पामगढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


 नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 05.07.2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।


 उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मनोहर लाल सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, सउनि रामदुलार साहू, संतोष बंजारे, म.प्र.आर. मंजू सिंह आर महेन्द्र राज, विश्वजीत आदिले एवं थाना पामगढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Leave Your Comment

Click to reload image