गेउर नदी उफान पर कई गांव का सम्पर्क टुटा, घंटों रहा बाधित
विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़
राजपुर - बलरामपुर जिले के राजपुर क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण ओकरा गेउर नदी उफान पर आ गई, जिससे कई गांवों का संपर्क टूट गया और आवागमन घंटों तक बाधित रहा।
ओकरा, पतरापारा, अमदरी, कोरगी, खुमरी और डीगनगर जैसे गांवों में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूल जाने वाले विद्यार्थी और शिक्षक भी फंसे रहे।
इसके अलावा, गागर नदी में मछली मारने गए तीन पहाड़ी कोरवा बच्चे नदी में फंस गए, जिन्हें लगभग दो घंटे बाद बाहर निकाला गया।
लगातार बारिश के कारण गेउर नदी, गागर नदी, गोपालपुर महान नदी और बासेन महान नदी,समेत छोटे-छोटे पुलिया और नाले उफान पर हैं।