जिला

मतदान केन्द्रों में किया गया योगाभ्यास अवश्य मतदान करने की दिलाई गई शपथ

विकास कुमार यादव- बिहान छत्तीसगढ़ 

बलरामपुर -कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  राजेंद्र कटारा के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी व स्वीप नोडल अधिकारी  नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर जिले के सभी मतदान केंद्रों में बूथ लेवल अधिकारियों के द्वारा मतदाताओं के साथ योगाभ्यास किया गया, साथ ही स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ लोकतंत्र में मतदाताओं की भूमिका से उन्हें अवगत कराते हुए मतदाता शपथ भी दिलाया गया।

बूथ लेवल अधिकारियों ने उनके क्षेत्र के मतदाताओं से 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर देश के लोकतंत्र के प्रति अपनी पहली जिम्मेदारी निभाने तथा मतदाता के रूप में पंजीकरण का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि फॉर्म 6 भरकर मतदाता अपना पंजीकरण करवा सकते हैं, साथ ही पूर्व पंजीकृत मतदाता अपने मतदाता विवरण में दर्ज त्रुटि सुधार के लिए, वोटर आईडी कार्ड गुम जाने, कट-फट जाने की स्थिति में द्वितीय प्रति तथा पता परिवर्तन के लिए फॉर्म 8 व मतदाता सूची से नाम विलोपन के लिए फॉर्म 7 भर सकते हैं। मतदाता स्वयं भी वोटर हेल्पलाइन तथा वोटर पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image