जिला

प्रयास आवासीय विद्यालय कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु मेरिट सूची जारी, 23 से 25 जून तक रायपुर में होगी काउंसलिंग _________

बिहान छत्तीसगढ़ प्रतापपुर संवाददाता सुरज निर्मलकर

सूरजपुर, 20 जून 2025/ शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु वर्गवार मेरिट एवं प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। यह सूची स्कूल शिक्षा विभाग की अधिकृत वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

जिन विद्यार्थियों का नाम मेरिट सूची में शामिल है, उन्हें निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य दस्तावेजों सहित काउंसलिंग में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।

काउंसलिंग का आयोजन प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय, गुढियारी, जिला रायपुर में इस प्रकार किया जाएगा। 23 जून 2025- प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक अनुसूचित जनजाति (एसटी) एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (पीवीटीजी) के बालक वर्ग के लिए काउंसलिंग।  24 जून 2025- प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक अनुसूचित जनजाति (एसटी) एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (पीवीटीजी) के बालिका वर्ग के लिए काउंसलिंग और 25 जून 2025- प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक अनुसूचित जाति (एससी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), सामान्य वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के बालक/बालिका के लिए काउंसलिंग। अधिक जानकारी के लिए  विभागीय वेबसाइट को देखा जा सकता है।

Leave Your Comment

Click to reload image