जिला

राजपुर एसडीएम और तहसीलदार बदले गए, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़ 

बलरामपुर - कलेक्टर  राजेन्द्र कटारा के द्वारा प्रशासनिक कार्य व्यवस्था के तहत आगामी आदेश पर्यंत अस्थायी रूप से अनुविभागीय अधिकारियों एवं तहसीलदारों के मध्य पदस्थापना में आंशिक फेरबदल किया गया है। जिसके तहत संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामानुजगंज  देवेन्द्र कुमार प्रधान को राजपुर अनुविभाग अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं दण्डाधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर आनंद राम नेताम को अनुविभाग बलरामपुर के अतिरिक्त अनुविभाग रामानुजगंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर  राजीव जेम्स कुजूर को आगामी आदेश तक बलरामपुर नियत किया गया है।


इसी प्रकार कलेक्टर  राजेन्द्र कटारा ने जिले में पदस्थ तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के लिए आगामी आदेश पर्यंत अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। जिसके अंतर्गत तहसीलदार राजपुर  पूनम रश्मि तिग्गा को कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा बलरामपुर एवं नायब तहसीलदार  नरेन्द्र कुमार कंवर को प्रभारी तहसीलदार राजपुर बनाया गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image