हसदेव पब्लिक स्कूल की बस ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को मारी टक्कर युवक की मौके पर हुई मौत
जांजगीर चांपा ।
जांजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरगहनी चौक के समीप पेट्रोल पंप के पीछे पीथमपुर रोड गिट्टी खदान देवरहा के पास तेज रफ्तार स्कूली बस ने एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबदस्त थी की उस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार 16 जून की दोपहर रोज की तरह हसदेव पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को घर छोड़ने निकली थी। कुछ दूर पर बिरगहनी चौक के पास पेट्रोल पंप के पीछे पीथमपुर रोड गिट्टी खदान देवरहा के पास पहुंची थी कि दूसरी तरफ से हमेशा की तरह दूध बाटकर घर जाने के लिए निकले जगदीश यादव को अपनी चपेट में ले लिया। अब जगदीश को क्या पता था कि आज उसका अंतिम दिन होगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्चों को छोड़कर हसदेव स्कूल की बस तेज रफ्तार से आ रही थी। स्कूली बस को तेज चलना गंभीर लापरवाही मानी जा रही है। वही दूसरी ओर से आ रहे उस दूध वाले की गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिए जिससे मौके पर ही उसने अपना दम तोड़ दिया, तो वही घटना के बाद से बस का ड्राइवर घटना स्थल से फरार हो गया। घटना की सूचना देखने वालों ने थाना जांजगीर को दी तो वही आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभालने में लग गई और घटना कारित स्कूली बस को अपने कब्जे में लेते हुए बस के अज्ञात चालक पर अपराध दर्ज कर मामला की गंभीरता से जांच की बात करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जा रही है और घटना में मृत हुए व्यक्ति की पहचान जगदीश यादव पिता गोरेलाल यादव निवासी ग्राम भादा के रूप में हुई ।घटना के बाद मृत व्यक्ति को चांपा के बीडीएम शासकीय अस्पताल में लाया गया।