जिला

अवैध वसूली पर पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्यवाही छः पुलिस कर्मी निलंबित

विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़ 


बलरामपुर. बलरामपुर जिले के थाना राजपुर में मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई के दौरान अवैध वसूली की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई 12 जून 2025 को थाना राजपुर के सामने मेन रोड पर हो रही वाहन जांच के दौरान सामने आई शिकायत के बाद की गई।सभी पुलिसकर्मी थाना राजपुर में पदस्थ थे। इन सभी को निलंबित कर रक्षित केंद्र बलरामपुर में सम्बद्ध किया गया है।

निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में

1. सउनि प्रकाश तिर्की
2. प्र.आर. क. 268 कलेश पैकरा
3. प्र.आर. क. 835 शिवलाल कुजूर
4. आर.क. 773 नरेश तिर्की
5. आर.क. 856 राकेश टोप्पो
6. आर.चा.क. 966 अजय टोप्पो

एसपी बलरामपुर-रामानुजगंज ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और अनैतिक कृत्यों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिले के समस्त पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए चेताया है कि यदि भविष्य में इस प्रकार की कोई शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Leave Your Comment

Click to reload image