बच्ची को सिगरेट से दागा, इलेक्ट्रिक शॉक देकर मारा:दुर्ग
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले/ में कन्या भोज के लिए गई 6 साल की मासूम की लाश पड़ोसी युवक की कार में मिली है। बच्ची के हाथ अकड़े हुए थे। चेहरे पर खरोंच के निशान हैं। होंठ और नाक से खून निकल रहा था। परिजन ने रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि बच्ची को सिगरेट से दागा गया है। इलेक्ट्रिक शॉक देकर मारने की भी जानकारी सामने आ रही है। वारदात की जानकारी मिलते ही लोगों में आक्रोश है। भीड़ ने आरोपी युवक के कार और घर में तोड़फोड़ कर आग लगा दी है। सड़क पर चक्काजाम कर दिया है।
परिजन के मुताबिक रविवार सुबह रविवार सुबह 9 बजे बच्ची पास के मंदिर में अन्य बच्चियों के साथ कन्या भोज के लिए गई थी। जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दिनभर तलाश के बावजूद मासूम का पता नहीं चला। शाम को बच्ची की लाश घर के पास खड़ी एक युवक (28) की कार में मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची के शव को दुर्ग जिला अस्पताल भेजा, वहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने शुरुआती जांच में बच्ची की मौत इलेक्ट्रिक शॉक लगने से होना बताया है।
मृत बच्ची की दादी के मुताबिक युवक को दिन में कार के आसपास घूमते देखा था। युवक की तीन-चार कार है। शाम को उसने ही जानकारी दी कि बच्ची कार में है। कार लॉक थी, उसने ही दरवाजा खोला।दादी ने बताया कि बच्ची बहुत बुरी हालत में कार के अंदर सीट के नीचे पड़ी थी, उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान थे, चमड़ी उधड़ी हुई थी।
वारदात के बाद परिजनों ने देर रात संदेही बादल के घर जाकर आग लगा दी। बड़ी मुश्किल में घर के लोगों ने अपनी जान बचाई। आग लगने से घर के बाहर खड़ी बाइक पूरी जल गई। संदेही के परिजन घर में ताला लगाकर दूसरी जगह चले गए हैं। इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया ।वहीं मृत मासूम की मां ने बताया कि उसकी बच्ची रामनवमी पर सुबह-सुबह हंसते हुए कन्या भोज खाने गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। कई घंटे तलाश करने के बाद देर शाम को एक कार के अंदर बुरी हालत में मिली। आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग रही है।
मामले में मोहन नगर टीआई शिव कुमार चंद्रा ने बताया कि मौके पर उच्च अधिकारी पहुंचे थे। संदेही को हिरासत में ले लिया गया है। हमारी टीम थाने लेकर आई है। संदेही से पूछताछ की जा रही है। वहीं मेडिकल जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।