जिला

श्रद्धा के साथ धूमधाम से ग्राम बहेसर में ज्योत जंवारा विसर्जन किया गया

सौरभ यादव/ बिहान छत्तीसगढ़ न्यूज़/

तिल्दा नेवरा :-  ग्राम बहेसर में चैत्र नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। और अष्टमी के दिन पहली बार महामाया मंदिर परिसर में भव्य भंडार का आयोजन किया गया था, जिसमें ग्रामीण व समस्त श्रद्धालु सामिल रहे,नवरात्रि के नौ दिनों तक माता रानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। वहीं, शुक्रवार को रात्रि में धेनु भगत भगवान का  कार्यक्रम आयोजित किया गया था ,शनिवार को हवन और कन्या भोज का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने कुंवारी कन्याओं को भोजन कराकर उन्हें उपहार भेंट किए। नवरात्रि के दौरान ग्राम बहेसर के देवी मंदिर में प्रतिदिन अलग-अलग धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। रविवार को श्रद्धालुओं ने जसगीत गाते हुए गली गली भर्मण कर जवारा का विसर्जन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय माता दी के जयकारे लगाए। बता दें कि जवारा विसर्जन यात्रा में लगभग 20 युवती व पुरुष ने हिस्सा लिया। उन्होंने सिर पर कलश धारण कर गांव के शीतला तालाब में जवारा का विसर्जन किया। जिसमें भारी संख्या में ग्रामीण थे उपस्थित, और अंत में श्रद्धालुओं में प्रसाद बांटे गए।

Leave Your Comment

Click to reload image