जिला

नगर आगमन पर प्रभु श्री राम जी की भव्य स्वागत

सौरभ यादव/ बिहान छत्तीसगढ़/

तिल्दा नेवरा – रामनवमी पर्व पर रघुनंदन परिवार सासाहोली तिल्दा द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय कार्यक्रम पर प्रभु श्री रामचंद्र व माता सीता जी की प्रतिमा का आगमन पर बड़ी ही धूमधाम व आतिशबाजी के साथ नगर भव्य प्रवेश कराया गया । तिल्दा के प्रमुख चौक पर काफी रामभक्तो द्वारा जोश–उल्लास एवं ढोल ताशे के साथ विशेष आतिशबाजी लक्ष्मी इवेंट रायपुर  के साथ प्रभु जी की आरती की गई इस उपलक्ष्य नगर के सभी रामभक्त व सनातनी प्रभु की आराधना कर दर्शन प्राप्त किए ।
आयोजक समिति के उपाध्यक्ष सौरभ टंडन ने कहा कि राम नवमी पर्व प्रभु श्री राम चंद्र जी की जन्मदिन की प्रतीक है एवं शहरवासीयो की शुभकामनाएं दी गई । इस आयोजन पर समिति के छबि निषाद, राहुल वैष्णव , कौशल यदु, शंकर यदु,ललित साहू,सुयश यदु,हिमांशु,पटेल,हिमांशुठाकुर ,सन्नी,लोकेश एवं बहुत की अधिक मात्रा में श्रद्धालुओं द्वारा कार्यक्रम पर पहुंच कर प्रभु जी के दर्शन प्राप्त किए।

Leave Your Comment

Click to reload image