ईद-उल-अजहा के अवसर पर खरसिया मुस्लिम समुदाय ने नमाज अदा की नमाज अदा करने के बाद शेख अल्ताफ द्वारा सलाम पड़ी गई
आज पूरे देश में बकरीद का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है.खरसिया के मुस्लिम समुदाय ने आज ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा की बकरीद को ईद-उल-अजहा, ईद उल जुहा के नाम से जाना जाता है. यह त्योहार त्याग और इंसानियत का प्रतीक माना जाता है. इस्लाम धर्म में इसे कुर्बानी का त्योहार’ भी कहा जाता है.
इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, हर साल की ईद की तारीख चांद की स्थिति पर आधारित होती है. ज़ुलहिज्जा की 10वीं तारीख को ईद-उल-अजहा मनाई जाती है, जो कि रमजान खत्म के 70 दिन बाद आता है आज खरसिया मुस्लिम समुदाय ने बकरीद की नमाज अदा की फिर एक दूसरे से गले मिलकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया