जिला

विश्व पर्यावरण दिवस पर एन एचआर सी सी बी छत्तीसगढ़ टीम द्वारा कई आयोजन

जांजगीर चाम्पा

प्रति वर्ष की तरह इस बार भी विश्व पर्यावरण दिवस पर  राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के  छत्तीसगढ़ टीम में कई जिला एवं ब्लाक स्तर  पर कई गतिविधियों का प्रदर्शन हुआ ।  इस अवसर पर रायगढ़ टीम द्वारा कई जगहों पर पौधे लगाये गए । तमनार टीम द्वारा  वृक्षारोपण का कार्यक्रम हुआ ।जशपुर जिले में भी प्रसाशनिक अधिकारिओ के साथ पौधे लगाये गए। सारंगढ़ बिलाईगढ़ टीम द्वारा पौधे लगाये गए। जांजगीर चाम्पा में पर्यावरण दिवस पर मुख्य मार्ग पर शिविर लगाया गया

जिसमे पर्यावरण दिवस  हेतु फलदार पौधे का  देखभाल के साथ लगाने वाले को वितरण किया गया  साथ ही  म्यूजिक सिस्टम द्वारा जागरूकता गीत लगाया गया। इसी अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमे  जागरूकता पर्चे घर घर दुकानों में जाकर वितरण किये गए जिससे आज कल होने वाले फ्रॉड से बचा जा सके। साथ आपरेशन सिंदूर  की सफलता हेतु बधाई दी गयी । इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारी संभाग पदाधिकारी जिला एवं ब्लाक पदादिकारी सदस्य एवं वालेंटियर उपस्थित थे इस अवसर पर प्रदेश सरंक्षक श्री दिलीप साहू द्वारा शासकीय स्कूल में  एक पौधा माँ के नाम पर लगाते इस वर्ष 2000  पौधे पुरे देखभाल के साथ लगाने का संकल्प लिया । इस अवसर पर एन एच आर सी सी बी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष डॉ जतिंदरपाल सिंह ने  टीम के द्वारा जिनके द्वरा गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया उनके कार्यो की  सराहना करते  हुए कहा की इस कार्य को निरंतर रखते जागरूक करने का प्रयास करते रहें ।

Leave Your Comment

Click to reload image