मुंगेली बिग ब्रेकिंग न्यूज़ खराब मौसम के चलते मुंगेली जिले में कल स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित।।
इमरान खोखर बिहान ब्यूरो चीफ
मुंगेली।
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती तूफान के प्रभाव और अत्यधिक वर्षा की संभावना को देखते हुए मुंगेली जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया है।
जारी आदेश के अनुसार, मुंगेली जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
प्रशासन ने यह निर्णय खराब मौसम के कारण विद्यार्थियों को विद्यालय पहुंचने में होने वाली संभावित परेशानियों तथा बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों और शैक्षणिक संस्थानों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।