जिला

मोर गांव मोर पानी महाभियान के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

राजेश साहू ब्यूरो, जिला-एमसीबी 

एमसीबी/29 मई 2025/ 

 जिले के जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के ग्राम पंचायत नागपुर क्लस्टर में “मोर गांव मोर पानी“ महाअभियान के तहत् एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत नागपुर, उजियारपुर, सोनवर्षा, लोहारी, सेमरा, महाराजपुर, सरभोका, मोरगा, चिरईपानी, बरबसपुर, हर्रा, लाई, कोठारी, सिरौली, कठोतिया, शंकरगढ़, मुक्तियारपारा, हस्तिनापुर, सिरियाखोह ग्राम पंचायत के सरपंच/ सचिव/रोजगार सहायक/बिहान टीम के पीआरआई सदस्य सीएलएफ कैडर्स उपस्थित हुए।

जिसमें जनप्रतिनिधि मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य/सरपंच उपस्थित हुए। मास्टर ट्रेनर के द्वारा मोर गांव मोर पानी महाअभियान की प्रशिक्षण दिया गया एवं जल संरक्षण व संवर्धन हेतु जल संकल्प कराया गया। जिसमें 111 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित हुए।

Leave Your Comment

Click to reload image