जिला

NHRCCB के संभाग महासचिव ललित कुमार बरेठ ने स्मृति चिह्न भेंट कर पुलिसकर्मियों के योगदान को किया नमन

ज़िला जांजगीर चांपा ब्लॉक नवागढ़, 21 अक्टूबर

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो (NHRCCB) की ओर से थाना नवागढ़ में पुलिसकर्मियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय एवं थाना स्टाफ के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

NHRCCB के संभाग अध्यक्ष श्री विष्णु अवतार कश्यप जी के मार्गदर्शन एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री डॉ जतिंदर पाल सिंह के निर्देशानुसार, संभाग महासचिव ललित कुमार बरेठ ने थाना नवागढ़ में टीआईश्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर देश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम नागरिकों की रक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले पुलिस जवानों के साहस, सेवा और बलिदान को याद किया गया।

NHRCCB के पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। उनके योगदान का सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी है। पुलिस और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय, आपसी विश्वास तथा मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता से एक सुरक्षित एवं जागरूक समाज का निर्माण किया जा सकता है।

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर NHRCCB की इस पहल के माध्यम से पुलिस विभाग के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई।

वीर पुलिस जवानों के साहस, सेवा और सर्वोच्च बलिदान को शत-शत नमन।

ललित कुमार बरेठ
संभागीय महासचिव
राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो (NHRCCB)

Leave Your Comment

Click to reload image