आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलकर जनजातीय कार्य विभाग करने पर आदिवासी समाज में भारी आक्रोश
सर्व आदिवासी समाज के जिला प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
गोविंद राम ब्यूरो चीफ
बलौदाबाजार /पलारी 14 अक्टूबर 2026
सर्व आदिवासी समाज के जिला प्रतिनिधि मंडल द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम जिला कलेक्टर कुलदीप शर्मा को ज्ञापन सौंपा, विदित हो कि माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 अक्टूबर 2026 को कैबिनेट के मंत्रिमंडल के बैठक में यह निर्णय लिया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलकर जनजातीय कार्य विभाग किए जाने के प्रस्ताव पर सर्व आदिवासी समाज में नाराजगी देखी जा रही है। इस निर्णय के विरोध में सर्व आदिवासी समाज जिला इकाई बलौदाबाजार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से आपत्ति दर्ज कराते हुए ज्ञापन सौंपने की मांग की है।
समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि आदिम जाति शब्द आदिवासी समाज की ऐतिहासिक पहचान, संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा हुआ है। यह शब्द समाज की प्राचीन पहचान को दर्शाता है। विभाग का नाम बदलने से आदिवासी समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं। इस निर्णय को लेकर छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में समाज के लोगों के बीच असंतोष व्याप्त है।
सर्व आदिवासी समाज का कहना है कि समाज की मान, सम्मान, पहचान, संवैधानिक अधिकारों एवं ऐतिहासिक परंपराओं का संरक्षण किया जाना आवश्यक है। समाज की भावनाओं और विचारों को ध्यान में रखते हुए शासन को इस निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए।
समाज ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मांग की है कि आदिम जाति विकास विभाग का नाम पूर्ववत यथावत रखा जाए, ताकि आदिवासी समाज की ऐतिहासिक पहचान एवं भावनाओं का सम्मान बना रहे।
इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश ध्रुव, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र ध्रुवंशी,जिला उपाध्यक्ष भानु ध्रुव,जिला सचिव थानू ध्रुव,जिला युवा प्रभाग के जिलाध्यक्ष संतोष नेताम, लवन महासभा के अध्यक्ष शिव सिंह नेताम,युवा प्रभाग के ब्लॉक संरक्षक कृष्णा ध्रुव, समाजसेवी श्यामबाबू ध्रुव, मूरीत राम ध्रुव, तीज राम ध्रुव,संतोष ध्रुव,चंद्रेश ध्रुव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे