जिला

समर्थन संस्था ने किया प्याऊ घर का शुभारंभ। -------------- एड्स को लेकर किया जा रहा जागरूक


सौरभ यादव/ बिहान छत्तीसगढ़ 

तिल्दा-नेवरा

समर्थन संस्था रायपुर के द्वारा संचालित लिंक वर्कर योजना कार्यक्रम के तहत जनसमुदाय को स्वस्थ्य सुविधाओं से लिंक कराने के अलावा एच आई व्ही एड्स जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जा रहा है ‌ इसके साथ ही गर्मी के दिनों में राहगीरों को पेयजल मुहैया कराने को भी एक कदम बढ़ाया गया है ।

 समर्थन लिंक वर्कर योजना के सुपरवाइजर ईश्वर वर्मा ने बताया कि समर्थन संस्था के द्वारा ग्राम सिनोधा के टीम ने राहगीरों को‌ शीतल पेयजल उपलब्ध कराने प्याऊ घर का संचालन कर रहे हैं । राहगीरों को क्लस्टर लिंक वर्कर पूजा वर्मा के द्वारा शीतल पेयजल उपलब्ध कराई जा रही है साथ ही एच आई व्ही एड्स व अन्य स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न जानकारियां भी प्रदाय  कर स्वास्थ्य को लेकर जनसमुदाय को जागरूक व स्वास्थ्य सुविधाओं से लिंक कराने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है‌।

Leave Your Comment

Click to reload image