टीबी मरीजों को प्रदान किया जा रहा है पोषण किट निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों की करें सहयोग: कलेक्टर
विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़
बलरामपुर -
कलेक्टर राजेन्द्र कटारा निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत कुमार सिंह के नेतृत्व में निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को पोषण किट प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में हिंडाल्कों इंडस्ट्रिज लिमिटेड खान सामरी के द्वारा निक्षय मित्र बन कर वर्ष 2025 में विकासखण्ड कुसमी के 50 टीबी मरीजों को पोषण आहार किट प्रदान किया गया। जिससे दवा के साथ पोषण आहार लेने से टीबी मरीजों को रोग से लड़ने में सहायता मिल रही है।
इस संबंध में कलेक्टर द्वारा जिला अधिकारियों से निक्षय मित्र बन कर टीबी मरीजों को पोषण आहार प्रदान करें अपील किया गया था। जिस पर जिला परिवहन अधिकारी के द्वारा 11 टीबी मरीज, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग द्वारा 2 टीबी मरीज, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन रामानुजगंज के द्वारा 06 टीबी मरीज, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन बलरामपुर के द्वारा 05 टीबी मरीजों को निक्षय मित्र बनकर पोषण आहार प्रदान किया जा रहा है। गौरतलब है कि टीबी के परिणामों के संबंध में जागरूकता लाने तथा जिला बलरामपुर को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने की दिशा में वर्ष 2024 में जिले के 147 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त किया गया है।
कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के द्वारा सभी जिला अधिकारी/कर्मचारी एवं समाज के सक्षम व्यक्ति से अपील किया गया है कि वे लोग भी निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को पोषण आहार प्रदान कर टीबी से बाहर निकलने में मदद कर सकते हैं। जिससे जिले को टीबी मुक्त किया जा सके।