जिला

पीएमश्री शासकीय विद्यालय नवापारा में देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती का किया गया आयोजन

सूरजपुर/ 25 मई 2025/ पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवापारा  में सत्र 2025-26 हेतु समर कैम्प के दौरान देवी अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर में छात्रों के प्रतिभाओं के विकास हेतु विभिन्न प्रकार के भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला, निबंध से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया गया।

समर कैम्प के आयोजन में प्राचार्य पीएमश्री सेजेस नवापारा सूरजपुर मनोज कुमार झा व समस्त विद्यालयीन स्टॉफ के द्वारा आयोजन सम्पन्न कराया गया व बच्चों को पुरस्कृत करते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

Leave Your Comment

Click to reload image